उत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवदेहरादूनप्रशासनलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें

अवैध दस्तावेज के साथ १महीने से ऋषिकेश में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश –

बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र होने के बावजूद एक बांग्लादेशी महिला पीछले एक महीने से अवेध रूप से ऋषिकेश में रह रही थी। स्थानीय अभिसूचना विभाग की जांच के पश्चात जब आईएस बात की पुष्टि हो गई तो कोतवाली पुलिस ने इस महिला को अवैध दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस की सतर्कता से ऋषिकेश में अवैध घुसपैठ का खुलासा हुआ है पुलिस उपाधीक्षक नीरज से मोबाइल ने बताया कि पुलिस की टीम ने ऋषिकेश से बांग्लादेशी महिला फर्जी दस्तावेजों सहित गिरफ्तार किया है। बुधवार को स्थानीय अभिसूचना इकाई ऋषिकेश से प्राप्त गोपनीय एवं विश्वसनीय सूचना पर एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में निवास करने की सूचना प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद्मेंद्र डोबाल के निर्देश पर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया। तलाशी के दौरान नटराज चौक क्षेत्र में सटीक सूचना पर संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने अपना नामरीना उर्फ रीता 24 वर्ष पत्नी जुलहस पिता रियाज निवासी गांव-चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी थाना-जजीरा जिला सरियातपुर ढाका डिवीजन बांग्लादेश बताया। महिला द्वारा स्वीकार किया गया कि वह लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति “रिपोन” के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर भारत में रोजगार दिलाने का प्रलोभन दिया था। दिनांक 13 अप्रैल को इस व्यक्ति ने उसे दिल्ली से ऋषिकेश का बस टिकट दिया था। पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि आरोपी व्यक्ति द्वारा पश्चिम बंगाल में फर्जी कागजात तैयार कर आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका उपयोग भारत में अपनी पहचान छुपाने हेतु किया जा रहा था। आरोपी महिला से पुलिस ने बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र,भारतीय आधार कार्ड (फर्जी),बांग्लादेश नागरिकता प्रमाण पत्र की छायाप्रति बरामद की है।

Related Articles

Back to top button