उत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेशएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनपर्यटनप्रशासनलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें

ऋषिकेश पुलिस की ईमानदारी अमरीकी पर्यटक को लौटाया 250 अमेरिकी डॉलर से भरा बैग

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश — ऋषिकेश पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान रखता है हर साल देसी पर्यटकों के साथ काफी संख्या में विदेशी पर्यटक भी ऋषिकेश का रुख करते है जहां ऋषिकेश में लोग ध्यान, योग और शांति के लिए आते है, जिस तरह ऋषिकेश में लोग शांति और ध्यानक लिए आकर्षित होते है वैसे ही सरल और ईमानदारी का परिचय दिया है ऋषिकेश पुलिस ने ऋषिकेश में पुलिस की तत्परता और ईमानदारी ने एक अमेरिकी पर्यटक के चेहरे पर लौटाई मुस्कान। मोटरसाइकिल से हरिद्वार जाते समय कोयल घाटी के पास अमेरिकी पर्यटक का बैग सड़क पर गिर गया था। बैग में करीब 250 अमेरिकी डॉलर और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

सूचना मिलते ही ऋषिकेश पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की और स्कूटर सवार दो व्यक्तियों तक पहुंचकर पर्यटक का खोया हुआ सामान बरामद कर लिया।

सुरक्षित सामान वापस मिलने पर अमेरिकी पर्यटक इतना खुश हुआ कि उसने उत्तराखंड पुलिस के नाम एक स्व-लिखित धन्यवाद पत्र देकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।

ऋषिकेश पुलिस की इस तत्परता और सेवाभाव को सलाम!

ऐसे ही प्रयास देश-विदेश में उत्तराखंड पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button