
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , उत्तराखंड की धरती पर पैर रखते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंडी अंदाज में नजर आए,सिर पर ब्रह्मकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल कनेक्ट की ये खासियत आम लोगों के दिलों में बैठ जाती है , हर कोई मोदी मोदी कह उठता है कुछ ऐसा ही नजारा गढ़ी कैंट के आर्मी मैदान भी नजर आया जब मंच पर नरेंद्र मोदी अपने रंग में दिखे।
देखिए वीडियो __
दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्धाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड की प्रगति से उनका खास लगाव है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी बहुत खूबसूरती से लोकल कनेक्ट करते हैं, इसीलिए चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या
फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। यही वजह है कि उनके भाषण की शुरुआत में इस बार भी दीदी ,भुला,भुलियों, सयाणा, आमा, बाबा जैसे पहाड़ी बोली-भाषा के साथ हुई जिसने एक बार फिर बीजेपी में उत्साह की लहर ला दी।

एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मां डाट काली के आशीर्वाद का प्रधानमंत्री ने खास तौर पर जिक्र किया। यह भी जोड़ा कि देहरादून पर मां डाट काली की कृपा है। संतला माता मंदिर का भी उन्होंने स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात से लेकर पंच बदरी, पंच केदार, पंच प्रयाग का भी जिक्र किया और



