उत्तराखंडचमोलीदुर्घटनादेहरादून

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा — पायलट समेत सभी 6 लोगों के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

चमोली, बद्रीनाथ धाम से 5 यात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र की पहाड़ी में क्रैश हो गया। जिसके बाद से प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। भारतीय सेना, जिला प्रशासन (चमोली), और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में छायी गांव के पास शुक्रवार को हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हेलिकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहा था, तभी खराब मौसम के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस, SDRF और सेना की टीमें शवों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से सड़क तक पहुंचाने में जुटी हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में प्रताप,अरुण,शंकर गौड़ा, सुधीर, एच.एस. नटराज यात्री और कैप्टन पायलट हिमांशु सवार थे।
एहतियाती कदम के रूप में ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड संचालन रोक कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button