उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी का हर दौरा उत्तराखण्ड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है _ सीएम धामी

रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आगमन प्रदेश सरकार और संगठन को नई ऊर्जा देकर गया है, गढ़ी कैंट के मैदान पर प्रधानमंत्री एक बार फिर पहाड़ी अंदाज में नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक दौरा उत्तराखण्ड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। आज देश और उत्तराखण्ड को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है। जहां दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति मिल रही है, वहीं यह अवसर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती का भी है। कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक सौहार्द व समरसता को मजबूत करने के लिए वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को वैशाखी और सिख नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे सांस्कृतिक वैभव और कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। 2014 के बाद भारत ने आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

Related Articles

Back to top button