उत्तराखंडएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरेंसाहित्यसाहित्य जगत

27- 29 नवम्बर में देहरादून में होने जा रहा है वैली ऑफ़ वर्ड्स फ़ेस्टिवल का 10वाँ संस्करण

प्रत्येक विजेता को 1 लाख भारतीय रुपये एवं विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किये जाने के साथ ही 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले सिग्नेचर फ़ेस्टिवल का आमंत्रण

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून- वैली ऑफ़ वर्ड्स~शब्दावली द्वारा हिन्दी साहित्य, इंग्लिश लिटरेचर, युवा वयस्कों और बच्चों के साहित्य की कुल 8 श्रेणियों में REC-VoW बुक अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा की गई। भारत के सबसे व्यापक स्वतंत्र साहित्य पुरुस्कारों के लिए विशिष्ट पहचान बनाने वाले वैली ऑफ़ वर्ड्स फ़ेस्टिवल का यह 10वाँ संस्करण है। प्रत्येक विजेता को 1 लाख भारतीय रुपये एवं विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किये जाने के साथ ही 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले सिग्नेचर फ़ेस्टिवल में एक विशेष चर्चा सत्र में भी आमंत्रित किया जाएगा।  प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ तानिया शैली बख्शी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि  इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों का व्यक्तित्व विकास किया जाएगा . उन्होंने बताया की 2017 में डॉ  संजीव और रश्मी चोपड़ा द्वारा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड फेस्टिवल की नींव  रखी, जिसका 10वा संस्करण देहरादून के मधुबन होटल में 27 से  29नवम्बर तक होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश  द्वारा किया जाएगा इन  ढाई दिनों में आठ घोषित विजेताओं  के सेशन   महत्वपूर्ण बिंदुओं  नाट्य,  नृत्य ,म्यूजिकल इवनिंग, माई वैली मई ऑथर बुक पर चर्चा, मिलिट्री हिस्ट्री, इकोलॉजी, एनवायरमेंट , के साथ युवाओं के लिए विशेष सेशन होंगे.

वर्ष 2026 में देशभर के 75 प्रकाशकों द्वारा 600 से अधिक पुस्तकों के नामांकन VoW बुक अवॉर्ड्स के लिए प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन नामित पुस्तकों के गहन अध्ययन और समीक्षा के तीन स्तरों से होकर गुजरता है। जिसमें शॉर्टलिस्ट और विजेता के चयन में बतौर जूरी VoW बुक अवॉर्ड्स के पूर्व विजेता शामिल होते हैं। शॉर्टलिस्ट हुए सभी लेखकों के साक्षात्कार VoW की वार्षिक पत्रिका VoWels में प्रकाशित होंगे।

 

REC-VoW बुक अवॉर्ड्स 2026 के संबंध में फ़ेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा ने कहा, “पूर्व वर्षों की भाँति ही इस बार भी प्रकाशकों ने बड़ी संख्या में पुस्तकें नामित की। साथ ही जूरी के सभी सदस्यों का भी हम धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने गहन अध्ययन के पश्चात उत्कृष्ट पुस्तकों का चयन किया। इस वर्ष चयनित प्रत्येक पुस्तक ऐसे मुद्दों को संबोधित करती है, जो हमें स्वयं को और हमारे आसपास की दुनिया को बेहतर समझने में सहायता करते हैं। हम सभी विजेता लेखकों से देहरादून में चर्चा करने और उनके काम को पाठकों, दर्शकों, श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं।”

 

REC-VoW बुक अवार्ड्स 2026 के विजेता हैं: 

अंग्रेजी कथा 

ऑवर फ़्रेंड्स इन गुड हाउसेस् – राहुल पंडिता (हार्पर कॉलिन्स)

अंग्रेजी कथेतर 

दी हिन्दी हार्ट्लैन्ड – ग़ज़ाला वहाब (एलेफ़)

हिन्दी कथा 

त्रिमाया – मनीषा कुलश्रेष्ठ (वाणी)

हिन्दी कथेतर 

चन्दन किवाड़ – मालिनी अवस्थी (वाणी)

राइटिंग फ़ॉर यंग एडल्ट्स

जाइंट्स – हुथुका सुमी (हार्पर कॉलिन्स) 

राइटिंग/पिक्चर बुक्स फ़ॉर चिल्ड्रन 

दी नाइट स्काइ – समीना मिश्रा (तूलिका)

हिन्दी अनुवाद 

ऑर्बिटल – अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद – डॉ. रोहिणी (पेंगुइन स्वदेश)

 

अंग्रेजी अनुवाद

सीतास् वेल – हिन्दी से अनुवाद

 

वैली ऑफ़ वर्ड्स के सभी सदस्यों की ओर से सभी विजेता लेखकों और प्रकाशकों को हार्दिक बधाई। 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को मधुबन होटल, देहरादून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ़ वर्ड्स~शब्दावली के 10वें संस्करण में VoW बुक अवार्ड्स 2026 के विजेताओं से चर्चा में जुड़ने हेतु सभी सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Back to top button