
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, चारधाम यात्रा में जहां यात्रा को छोड़ पर्यटन हावी हो गया है ऐसे में यात्रा की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे है, हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है जिस से आस्था और यात्रा पर भीड़ आर भेंड़चाल हावी हो रही है।
ताजा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी पर सुमित नामक व्यक्ति ने एक वीडियो प्रसारित किया है। इस वीडियो में एक शख्स श्री केदारनाथ धाम मंदिर परिसर के समीप अपने दोस्तों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन का जश्न मनाता हुआ दिखाई दे रहा है।
देखिये वीडियो…
वीडियो में वह अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़ने की पुष्टि कर रहा है। केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का कृत्य करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंची है।
पुलिस ने शुरू की कारवाही….
मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 11/2026 धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(3) का अभियोग पंजीकृत किया गया है।


