केदारनाथ ट्रैक पर इस बार ग्लेशियर से होकर गुजरेंगे श्रद्धालु, रखे सेहत का ध्यान.

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे, लेकिन इस बार यात्रा में रोमांच का अलग ही अनुभव मिलने वाला है।
अप्रैल महीने में हुई ताजा बर्फबारी के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। जगह-जगह जमे ग्लेशियर और बर्फीले पहाड़ श्रद्धालुओं को प्रकृति के अद्भुत नजारे दिखाएंगे। यह दृश्य किसी एडवेंचर ट्रेक से कम नहीं होगा।
यात्रा के दौरान एक तरफ जहां भक्त “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ आगे बढ़ेंगे, वहीं दूसरी ओर बर्फ से ढके रास्ते और ठंडी हवाएं इस यात्रा को और भी चुनौतीपूर्ण बना देंगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें।
इस बार की केदारनाथ यात्रा न सिर्फ आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का भी अद्भुत अनुभव देगी।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे __



