उत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवदेहरादूनपर्यटनप्रशासनलेटेस्ट कवरेज

चारधाम यात्रा के ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुवात सुबहसुबह 100 यात्रियों ने कराया यात्रा रजिस्ट्रेशन_रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर तैयार 34 काउंटर तैयार, चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 24,ISBT में 6 और गुरुद्वारा में 4

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश, यात्रा के ऑफ लाइन रजिस्ट्रेश शुरू हो गया है , रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पहले दिन सुबह-सुबह 100 से अधिक मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया पर यात्रा के लिए निकल पड़े, ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए 34 काउंटर तैयार किए जा रहे है, जिसमें से चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 और ISBT में 6 और गुरुद्वारा में 4 काउंटर तैयार किए गए है जिसमें ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन का काम 17अप्रैल से शुरू हो गया है।

 

19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रियों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। तीर्थयात्री ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू हो चुका है।

30 मोबाइल टीम भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए बनाई गई हैं। यह टीमें उन होटल-धर्मशालाओं में पंजीकरण कराएगी, जहां अधिक यात्री होंगे। इससे ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी के काउंटरों पर लंबी कतार नहीं लगेगी।

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए यात्रियों को आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके साथ ही उनका फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा। उसके बाद पंजीकरण होगा। विदेशी श्रद्धालु पासपोर्ट दिखाकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा तक ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण का काम भी लगातार चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button