आस्थाउत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज

चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू, सीएम धामी ने देश विदेश के तीर्थ यात्रीयो का स्वागत कर यात्रा पर आने का न्यौता दिया

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश, चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे,इसके साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत प्रारंभ हो जाएगी।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करे…

इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। इस बार अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

उत्तराखंड के लिए चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी मानी जाती है, लाखों लोगों की आजीविका इस यात्रा से जुड़ी हुई है।

यही कारण है कि राज्य सरकार और प्रशासन हर साल यात्रा को बेहतर बनाने के लिए विशेष तैयारियां करते हैं

2026 की चारधाम यात्रा में में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब तक सभी रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर 2713 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा कर अपनी आस्था की यात्रा शुरू की ।2026 की आस्था की यात्रा 19 अप्रैल अक्षयतृतीया से शुरू होने जा रही है, ऋषिकेश से चारधाम यात्रा का शुभारम्भ होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आस्था के पथ की यात्रा के लिए यात्रियों को हरी झंडी दिखा कर फ्लैग ऑफ करेंगे , सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री देश विदेश से आए यात्रियों को आस्था पथ पर रवाना करेंगे जिसकी पूरी तैयारी प्रशासन ने कर ली है।

Related Articles

Back to top button