उत्तराखंडटिहरीराजनीतिलेटेस्ट खबरें

24 कैरेट गोल्ड की तरह है सुबोध उनियाल

5 से नहीं 15 हजार से जीत दिलाने की जिम्मेदारी

 

रिपोर्ट_कृष्णा रावत डोभाल

टिहरी, नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को जीत दिलाने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गजा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सुबोध उनियाल को 24 कैरेट गोल्ड की संज्ञा दी। कहा कि जिस प्रकार 24 कैरेट का गोल्ड बिल्कुल प्योर होता है। उसी तरह सुबोध उनियाल भी अपने विधानसभा क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। इसलिए इस बार उनको 5 नहीं बल्कि 15 हजार वोट से जीत दिलाने की जिम्मेदारी नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की है।

 

नरेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है। दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी लगातार मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास में जुटे हैं। लेकिन भाजपा के प्रत्याशी सुबोध उनियाल का पलड़ा फिलहाल भारी होता हुआ दिखाई दे रहा है। सुबोध उनियाल के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही देश सुरक्षित है। डबल इंजन की सरकार के हाथ में उत्तराखंड का विकास सुरक्षित है। इसलिए राज्य वासियों को विकास की ओर ध्यान देते हुए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल के फूल पर मोहर लगाने की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र में केंद्र सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी खुलकर बखान किया। कहा कि ऑल वेदर रोड के बनने से जहां चार धाम यात्रा सुरक्षित हुई है। वही हजारों लोगों को रोजगार का साधन भी उपलब्ध हुआ है। कई योजनाएं क्षेत्र में गतिमान भी हैं। सुबोध उनियाल खुद कैबिनेट मंत्री रहते हुए जहां पूरे उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वही अपनी विधानसभा क्षेत्र में भी वह बिल्कुल सक्रिय रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि वह फिर से मतदाताओं के आशीर्वाद से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट देकर सुबोध उनियाल को जीत दिलाने की अपील की है। मौके पर उपस्थित जनसमूह ने खूब तालियां बजाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को यह भरोसा दिलाया कि वह अपना जीत का आशीर्वाद सुबोध उनियाल को देने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button