कौन है वो बुजुर्ग जिनके पैरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मान से झुके, देखिये यह वीडियो रिपोर्ट..

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
कोलकाता, मौका था ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह का, तभी एक बुजुर्ग मंच पर आए, पीएम मोदी ने इन बुजुर्ग के सम्मान में पैरों पर झुक कर सभी को चकित कर दिया।
पीएम काफी देर तक उन बुजुर्ग से बात करते रहे और गले लगाए रखा, पीएम मोदी के इस कदम ने सबके मन में एक सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर ये बुजुर्ग कौन हैं जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने अपना सिर झुका दिया, तो आइए आपको भी बताते है पूरा वाकया….
देखिये यह वीडियो…..
शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह का, कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड और दूर तक फैला लोगों का हुजूम. अचानक ही इस बीच मंच से आई एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया। पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को शॉल ओढ़ाई, और पैर छूकर उन्हें गले लगा लिया, यही नहीं पीएम काफी देर तक उन बुजुर्ग से बात करते रहे और गले लगाए रखा. पीएम मोदी के इस कदम ने सबके मन में एक सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर ये बुजुर्ग कौन हैं जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने अपना सिर झुका दिया।
ये बुजुर्ग है पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार जब देश में खासकर बंगाल में लोग जनसंघ या बीजेपी का नाम ही नहीं लेते थे।
पीएम मोदी इन का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया, 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे, 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं।
1980 में भाजपा के गठन के बाद, वह पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक बने. केवल एक वर्ष के भीतर, उन्होंने लगभग 10,000 सदस्यों को नामांकित करने में मदद की. 1981 के बाद से, उन्होंने लगातार सात वर्षों तक जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।



