आस्थाउत्तरकाशीउत्तराखंडएक्सक्लूसिवदेहरादूनपर्यटनप्रशासनलेटेस्ट कवरेज

बड़ी ख़बर _ शुरू हुई आस्था की चार धाम यात्रा, खुले अक्षय तृतीया को गंगोत्री _यमनोत्री धाम के कपाट ….

बड़ी ख़बर _ शुरू हुई आस्था की चार धाम यात्रा, खुले अक्षय तृतीया को गंगोत्री _यमनोत्री धाम के कपाट ….

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

उत्तरकाशी – अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंच कर दर्शन किए, इस पवित्र और अलौकिक पल की शुभारंभ में स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे
इस दौरान उन्होंने पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न कराई।
रात्रि विश्राम भैरो घाटी में करने के बाद मां गंगा की पवित्र डोली रविवार सुबह अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच, निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु यहीं मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।
वहीं, यमुनोत्री धाम में भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा ने पूर्ण रूप से रफ्तार पकड़ ली है।

Related Articles

Back to top button