उत्तराखंडचमोलीदेहरादूनराजनीति

सरकार का आखिरी कार्यकाल का सत्र, विपक्ष के तीर तैयार सड़क से सदन तक घेरने की तैयारी

इस कार्यकाल के आखरी सत्र पर मुख्यमंत्री धामी के तरकस पर निगाह गैरसैंण से मिल सकती है बड़ी सौगात ?

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

चमोली , चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण की ठंड के माहौल में उत्तराखंड की राजनीति की तपिश भी बराबर ठंड को चुनौती दे रही है, सत्ता और विपक्ष दोनों आमने सामने अपनी पूरी क्षमताओं के साथ इस आखरी सत्र को यादगार बनाने में जुटे हुए है ।

वही सत्र से पहले  भराड़ीसैंण  में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से शिष्टाचार मुलाकात कर सत्र की शुरुवात पर शुभकामनाएं दी।

 

भराड़ीसैंण में विपक्ष ने जहां सदन से सड़क तक घेरने का चक्रव्यूह तैयार किया है, वहीं सरकार भी अपनी पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। कयास लगाए जा रहा है कि इस सरकार का आखिरी कार्यकाल होने के नाते सीएम पुष्कर सिंह धामी सदन में बड़ी घोषणा कर तुरुप का ईका भी चल सकते हैं।

 

राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अगले कदम की है। ताबड़तोड़ और कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले सीएम धामी इस सत्र के दौरान कोई बड़ा मास्टर स्ट्रोक या चौंकाने वाला एलान कर सकते हैं। युवाओं, महिलाओं और प्रदेश के मूल निवासियों को साधने के लिए सरकार की ओर से कुछ ऐसा दांव फेंका जा सकता है, जो विपक्ष के तरकश के तीरों को बीच में ही काट दे।

 

उधर विपक्ष भी चुनावी साल में सरकार को हर तरफ से घेरने की तैयारी में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने एलान किया है कि वे सरकार को सिर्फ सदन के भीतर ही नहीं, बल्कि सड़क से लेकर विधानसभा भवन के बाहर तक घेरेंगे। विधायकों की ओर से आए सैकड़ों तीखे सवाल बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर सरकार की नींद उड़ाने के लिए तैयार हैं।विधानसभा के बाहर प्रदर्शन और हुंकार भरने की पुरजोर तैयारियां चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button