उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादून

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल

उत्तर प्रदेश से गौकशी के लिए आए थे देहरादून, पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के अन्तर्गत टी स्टेट में में दो बदमाशों के साथ थाना प्रेमनगर पुलिस की मुठभेड़ हो गई. बदमाशों द्वारा फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों पर गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के साथी तीसरे आरोपी टेंपो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पुलिस चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर झोंकी फायर

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली

गोकशी के इरादे से आए थे आरोपी देहरादून

मुठभेड़ में दो आरोपी मोहम्मद फैसल, सुलतान हुए घायल और असलम को किया अरेस्ट

सभी आरोपी यूपी बिजनौर के रहने वाले हैं

बता दें कि थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 3 बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. मखबिर की सूचना के आधार पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम ने एक विक्रम टेंपो की चेकिंग की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि टेंपो में सवार तीन लोगों को चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की तो दो लोगों ने टेंपो से उतर कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान और फैसल निवासी बिजनौर को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही टेंपो चालक आरोपी असलम निवासी बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button