
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश 16 सितंबर न्यू स्टार क्लब ऋषिकेश व श्री गणपति सेवा मंडल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित 6वें गणेश महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को आशीर्वाद वाटिका, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश में भव्य ‘रुद्र राग—श्री महाकाल संध्या’ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम शाम 8 शुरू होकर देर रात तक चला
इस विशेष संध्या का मुख्य आकर्षण ‘एक दिव्य शिव लीला’ का मंचन किया गया जिसमें भगवान शिव और माता सती के प्रेम, समर्पण, त्याग और शिव-शक्ति के दिव्य स्वरूप को मंच पर जीवंत किया जाएगा।
कार्यक्रम में दिल्ली से आए बॉलीवुड टी-सीरीज़ फेम अभिनेता नितिन चक्रधारी भगवान शिव के स्वरूप में अपनी दमदार प्रस्तुति दी । वहीं सती की भूमिका में सोनिया अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को शिव-सती की प्रेमगाथा से जोड़ा ।
नितिन चक्रधारी और सोनिया की जोड़ी के माध्यम से शिव और सती के प्रेम, विश्वास, समर्पण और त्याग को मंचीय रूप में प्रस्तुत किया गया ।प्रस्तुति में भाव-भंगिमा, अभिनय, नृत्य और भव्य प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था का विशेष संयोजन देखने को मिला ।
‘रुद्र राग’ को लेकर न्यू स्टार क्लब एवं श्री गणपति सेवा मंडल से जुड़े सदस्यों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला न्यू स्टार क्लब के संस्थापक एवं निर्देशक के. के. सचदेवा के मार्गदर्शन में इस विशेष आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां की गई थी ।
गणेश महोत्सव के इस आयोजन में शिव तांडव नृत्य, शिव लीला मंचन, भव्य प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, भजन संध्या तथा प्रसाद वितरण भी आकर्षण का केंद्र रहा ।
आयोजकों का कहना है कि ‘रुद्र राग’ केवल एक मंचीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के उस दिव्य संबंध को महसूस करने का अवसर है, जिसमें प्रेम के साथ त्याग, शक्ति के साथ समर्पण और भक्ति के साथ भावनाओं का अद्भुत संगम दिखाई देता ।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता अनुकृति गोसाई रावत ने श्री गणेश जी की पूजा आराधना कर कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया इस अवसर पर उन्होंने कहा रुद्र राग के अंतर्गत श्री महाकाल की लीला वाक्य में ही अद्भुत दृश्य थे ,उन्होंने गणेश महोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी । इस अवसर पर न्यू स्टार क्लब के संरक्षक नीरज वालिया विनेश राम क्लब अध्यक्ष मनोज सहल उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर मुख्य कार्यक्रम संयोजक अजय ब्रेजा व भुवन महेंद्रु आदि का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम में श्री गणपति सेवा मंडल के अध्यक्ष आलोक चावला प्रिंस मनचंदा ,डॉ राजेश मनचंदा योगेश कालड़ा पार्षद संध्या बिष्ट गोयल , रामकुमार संगर अनिल रावत आशु डंग, आशु अरोड़ा, प्रभाकर शर्मा सोनू पवन नागपाल एकांत गोयल , महापौर शंभू पासवान पूर्व मेयर अनीता मंमगाई राय सिंह रावत मास्टर जी दिनेश कोठारी राघव ग्रोवर, सुधीर राय धीरज बाला गुड्डू कुमार सिंह ललित मनचंदा जितेंद्र पाल पार्टी के अलावा हजारों लोग उपस्थित थे जो रूद्र राग कार्यक्रम के साक्षी बने ।



