उत्तराखंडएक्सक्लूसिवदेहरादूनप्रशासनराजनीतिलेटेस्ट कवरेज
विधायक बोल कर फंस गए विधायक कालाढूंगी,वंशीधर भगत का यू टर्न, देखिए वीडियो रिपोर्ट..

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून — जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री खजान दास की मौजूदगी में दिए गए बयान पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उनके कथन ‘मैं बता नहीं सकता, 2027 मुश्किल हो जाएगा’ को कुछ लोगों ने गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर पार्टी और सरकार की छवि कमजोर दिखाने का प्रयास किया, जबकि उनका आशय अलग था।
विधायक भगत ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई थी। शहर में लंबे समय से सड़कों के खोदे जाने और समय पर पुनर्निर्माण न होने से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों का धैर्य टूटता जा रहा है



