देहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज

दिल्ली एमसीडी चुनाव चला केजरीवाल का जादू

भाजपा का 15 साल पुराना किला ध्वस्त,250 सीटों में से AAP ने 132 सीटें जीती, दिल्ली MCD चुनाव में AAP को बहुमत

 

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

भाजपा का 15 साल पुराना किला ध्वस्त, दिल्ली MCD चुनाव में AAP को बहुमत

नई दिल्ली  ,  AAP ने दिल्ली नगर निगम (MCD) भाजपा से छीन लिया है। भाजपा 15 सालों से सत्ता में थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP ने 132 सीटें जीत ली हैं। 2 पर आगे चल रही है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चली गई है। पार्टी ने 102 सीटों पर विजय दर्ज की। 2 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 9 सीटों पर विजय मिली है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए थी। बता दें कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से BJP का कब्जा था, लेकिन इस बार दिल्ली MCD पर AAP ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है।

केजरीवाल के मंत्रियों के इलाकों में AAP का सूपड़ा साफ मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें हैं। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। पार्टी के खाते में एक ही सीट गई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा में 3 वार्ड है। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई। उधर, अरविंद केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

मैदान में उतरे 1,349 उम्मीदवार
MCD चुनाव 2022 के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इनमें 709 महिला प्रत्याशी थीं। BJP और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। JDU ने 23 सीटों पर, तो AIMIM ने 15 सीटों पर कैंडिडेट उतारे।
BSP ने 174, NCP ने 29, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4 और सपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे। इसके अलावा 382 निर्दलीय प्रत्याशी रहे।

Krishna Rawat

Journalist by profession, photography my passion Documentaries maker ,9 years experience in web media ,had internship with leading newspaper and national news channels, love my work BA(Hons) Mass Communication and Journalism from HNBGU Sringar Garhwal , MA Massa Communication and Journalism from OIMT Rishikesh

Related Articles

Back to top button
Translate »