आस्थाउत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवदेहरादूनपर्यटनप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित, अफवाहों पर ध्यान ना दे 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित, अफवाहों पर ध्यान ना दे

 

देहरादून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।

 

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओ की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

उत्तराखण्ड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ श्रीमती सोनिका ने बताया कि प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू रूप से चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button