उत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवदेहरादूनराजनीतिलेटेस्ट कवरेज
महेंद्र प्रसाद भट्ट राज्यसभा जायेगे
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे आगामी राज्यसभा प्रत्याशी उम्मीदवार, भाजपा ने फाइनल किया
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , उत्तराखंड से बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा में केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने सूची जारी करते हुए यूपी और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों
के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने यूपी से 7 उम्मीदवारों के नामों को ऐलान किया है। जबकि उत्तराखंड से 1 राज्य सभा सीट के लिए महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद के तौर पर अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव के तहत भाजपा ने उत्तराखंड राज्यसभा उम्मीदवार महेंद्र भट्ट का नाम घोषित
किया है।