दिल्ली से ऋषिकेश का सफर मात्र ढाई घंटे में नमो भारत दौड़ेगी जल्द, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) से जुड़ेगा ऋषिकेश

रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दिल्ली अब दूर नहीं होगी, जी हां दिल्ली ऋषिकेश का सफर 2.40 मिनट में सिमट जाएगा, ये जल्द ही होने वाला है जिसकी तैयारी शुरू होने जा रही हैं। नमो एक्सप्रेस अब दिल्ली ऋषिकेश को जोड़ने वाली है।
अब ख़बर विस्तार से….
नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है. अब रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) से ऋषिकेश को भी जोड़ने की योजना बनाई गई है. इसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बैठक हुई है।
किन-किन शहरों से गुजरेगी ट्रेन…
इस विस्तार में कई प्रमुख स्टेशनों पर विचार किया जा रहा है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
प्रस्तावित रूट पर ये नए स्टेशन शामिल होंगे…..
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: दौराला, सकौती, खतौली और पुरकाजी।
उत्तराखंड: रुड़की, हरिद्वार (ज्वालापुर) और ऋषिकेश।
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट…
इस प्रस्ताव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
क्या है फायदे ___
यह कॉरिडोर हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम का एक विश्वसनीय विकल्प बनेगा। खासकर पीक टूरिस्ट सीजन और कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान।
बेहतर कनेक्टिविटी से पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में पर्यटन, रियल एस्टेट और स्थानीय व्यवसायों को जबरदस्त गति मिलेगी।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए वीकेंड ट्रिप और तीर्थयात्रा पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
यह कॉरिडोर हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम का एक विश्वसनीय विकल्प बनेगा। खासकर पीक टूरिस्ट सीजन और कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान।बेहतर कनेक्टिविटी से पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में पर्यटन, रियल एस्टेट और स्थानीय व्यवसायों को जबरदस्त गति मिलेगी।दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए वीकेंड ट्रिप और तीर्थयात्रा पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
नमो भारत ट्रेन अभी दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक चलती है। बीच में न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद, मुराद नगर, मेरठ साउथ, बेगमपुल आदि प्रमुख स्टेशन आते हैं। सराय काले खां से मोदीपुरम तक की दूरी करीब 82 किमी है। इसे पूरा करने में नमो भारत ट्रेन को करीब 60 मिनट लगते हैं।
जानकारी नमो भारत के बारे में …
स्पीड और कनेक्टिविटी: यह ट्रेन 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है और मेरठ से दिल्ली के बीच का समय 4 घंटे से घटाकर 1 घंटे से कम करने का दावा करती है।
नया कॉरिडोर प्रस्ताव: उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, इसे मेरठ से आगे बढ़ाकर मुजफ्फरनगर, रुड़की होते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश से जोड़ा जा सकता है।
यात्रा का समय (प्रस्तावित): नमो भारत के विस्तार के बाद दिल्ली से ऋषिकेश का सफर मात्र 2.5 से 3 घंटे में पूरा हो सकता है।
सुविधाएं: ये ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित हैं और इसमें आरामदायक सफर के साथ बेहतर सुरक्षा (ATP, ATC, ATO) है।
टिकट प्रणाली: NCRTC ने एक एकीकृत टिकट प्रणाली विकसित की है जो मेट्रो के साथ भी काम करती है।
जल्द ही पर्यटन सर्किट से जुड़ने के बाद ऋषिकेश पहुंचने में घंटों का सफर सिमट जाएगा और सड़कों पर लंबे लंबे जाम से निजात मिलेगी,साथ ही लोकल परिवहन और लोकल व्यवसाय के लिए ये काफी फायदेमंद होने जा रहा है।



