उत्तराखंडऋषिकेशदुखददेहरादून

लंगर को लेकर झगड़ा सेवादार की मौत

सिरफिरे ने पेचकस से की सेवादार की हत्या, श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के गेट पर लंगर बांटते समय घटी घटना

रिपोर्ट _अमित गोयल

ऋषिकेश , ऋषिकेश लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित हेमकुंड गुरुद्वारे के गेट पर गरीबों‌ को बंटने वाले लंगर के दौरान लंगर बांट रहे सेवादार के साथ हुई मारपीट के उपरांत एक व्यक्ति ने सेवादार की पेच कस‌ से गोद कर‌‌ हत्या कर दी । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

हेमकुंड गुरुद्वारे के गेट पर प्रतिदिन की तरह गरीबों को ‌लंगर बंट रहा था ,कि इसी बीच एक व्यक्ति लंगर मांगने आया परंतु तब तक लंगर समाप्त हो चुका था। गुरुद्वारे के सेवादार कपिल शाह जोकि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है ने उसे लंगर समाप्त हो जाने के लिए कहा। जिससे नाराज होकर उस व्यक्ति ने कपिल शाह पर अपने साथ लाए पेचकस से कई वार कर दिये। जिससे सेवादार घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे अन्य सेवादार गुरुद्वारे से घायल अवस्था में ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय लेकर आए जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर कर दिया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक कपिल शाह गुरुद्वारे में लगभग 20-25 वर्षों से सेवादार के रूप में कार्य कर रहा था। गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button