रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश , भले ही देश की राजनीती में गौ को लेकर नए नए विवाद सामने आये हो लेकिन हिन्दू संस्कृति में गोवर्धन पूजा और अन्न कूट पर्व का विशेष महत्व है, आज के दिन गंगा तट पर हर आश्रम और मंदिर अन्न कूट पर्व मन रहे जिसमे भगवाल कृष्ण को 56 भोग लगाये जा रहे है। ऋषीकेश स्तिथ जयराम आश्रम में बड़ी धूमधाम से गोवेर्धन पूजा का आयोजन किया गया ,जिस में भगवान कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद चडाया गया , भगवान कृष्ण ने इन्द्र का घमंड चूर करने के लीये गोवेर्धन पर्वत को अपनी तर्ज़नी उगली पर उठा लिया और गो पूजा का सन्देश दीया तब से अब तक दीपावली के अगले दिन इस पूजा को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। ऋषिकेश के प्रमुख आश्रम जयराम आश्रम में महंत ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा करके भगवान कृष्ण को 65 भोग लगाये कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश की राजनीती में गाय को लेकर लगातार नए विवाद देखने को मिले ,लेकिन भारतीय परम्परा में गौ का स्थान सर्वोपरि यही कारण है आज का दिन गौ के लिए विशेष महत्व रखता है। जयराम आश्रम के ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहां की भगवान कृष्ण गौ रक्षा करते हुए तर्जनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया और इंद्र के घमंड को चूर किया , और यह संदेश दिया कि घमंड हमेशा ही विनाश का कारण बनता है , इसलिए हमेशा ही जीव जंतुओं के साथ-साथ मनुष्य का भी आदर करें और गोवंश की रक्षा करें ।