UNCATEGORIZED

आर एस एस का पथ संचालन

स्वयंसेवकों ने हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा अवसर पर नगर में पथ संचलन निकाला , नागरिकों ने किया अभिनंदन

 

रिपोर्ट_कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश , पथ संचलन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक ने ऋषिकेश में RSS के गणवेश में मुख्य मार्गो से होते हुए पथ संचालन किया , नगर परिक्रमा के दौरान जहां-जहां पथ संचालन गुजरा वहां पर लोगों ने फूल वर्षा करके स्वयं सेवकों का अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा अवसर पर नगर में पथ संचलन निकालकर हिंदू नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाता आ रहा है ।

व्यापार सभा से प्रारंभ पथ संचलन प्रारंभ किए जाने से पूर्व उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक संजय कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबंध में स्वयंसेवको को अवगत कराते हुए कहा कि संघ का काम समाज में समन्वय बनाकर किया जाना है ।

उन्होंने कहा कि संघ अपने जन्म काल के बाद से ही पूरे विश्व में अपने कार्यों के कारण जाना जाता है ।जो कि अपनी स्थापना का 100 वर्ष 2025 में ‌शताब्दी वर्ष के में रूप में मनाने जा रहा है, संजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने काफी उतार-चढ़ाव भी देखे हैं, यहां तक की संघ के सदस्यों का आपातकाल में काफीउत्पीड़न भी किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने गुरु के रूप में किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि भगवा ध्वज को गुरु माना है क्योंकि यह ध्वज लोगों में ऊर्जा का संचार करता है

 

Related Articles

Back to top button