हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद हरिद्वार में धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक, 13 प्रस्तावों पर मुहर

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल को
हरिद्वार — उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज (12 अक्टूबर 2026) हरिद्वार के केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन (CCR) सभागार में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
गौरतलब है कि धामी सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि कैबिनेट बैठकों को केवल देहरादून तक सीमित न रखकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय परिस्थितियों, जनअपेक्षाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की प्राथमिकताओं को समझना तथा शासन को जनसरोकारों के और करीब लाना है।
बैठक के प्रमुख फैसले:
• 13 प्रस्ताव पास: बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगाई।
• हरिद्वार को दूसरा मेडिकल कॉलेज: हरिद्वार को दूसरा मेडिकल कॉलेज और ईएसआई (ESI) मेडिकल कॉलेज से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
• अग्निवीरों के लिए आरक्षण: सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर क्षैतिज आरक्षण नियमावली, 2026 को मंजूरी मिली (जिसके तहत 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है)।
• उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्र अधिनियम 2026: इस नए अधिनियम को लागू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
• अन्य विभाग: बैठक में स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास से जुड़े कई अन्य अहम विकास प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।
बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी और पूरी कैबिनेट ने हर-की-पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनकी दीर्घायु की कामना की।



