
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, युवा व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता को उनकी लगन और कार्यशैली को देखते हुए धामी सरकार द्वारा अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, उत्तराखंड के अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज उठाने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने गगनदीप सिंह बेदी को एक ही कार्यकाल में सदस्य से उपाध्यक्ष नामित किया है। जो ऋषिकेश के लिये बड़ी उपलब्धि है और यहां के सिक्ख समाज के साथ साथ ऋषिकेश वासियों में भी खुशी की लहर है।
कहते है आप मेहनत करते रहो फल की चिंता मत करो यही बात गगन पर भी फिट बैठती है, युवा मोर्चे से लगातार पुष्कर सिंह धामी के साथ कदम से कदम मिला कर अपनी निष्ठा को आगे बढ़ाते रहे और मुख्यमंत्री धामी ने दोस्ती की इस मिसाल को कायम रखते हुए गगनदीप को अपने दिल में जगह दी, और पहली जिम्मेदारी आयोग के सदस्य के रूप में देकर पहले अपने गुल्लू के काम को देखा परखा फिर बड़ी जिम्मेदारी अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी।
अपनी नई जिम्मेदारी पर बोलते हुए गगनदीप सिंह बेदी न कहा कि मुझे मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभा कर राज्य में एक बार फिर धामी सरकार को मजबूत करना है, राज्य के विकास में अल्प संख्यको तेजी से आगे लाना है।
उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री दायित्त्वधारी गिरीश डोभाल ने कहा कि गगनदीप वो जमीनी कार्यकर्ता है जिन ने युवा मोर्चे से लेकर अब तक अपने काम को बहुत ही बेहतर ढंग से किया, ऋषिकेश के सभी अल्पसंख्यक वर्ग में अपनी कार्यशैली के गंगनदीप नई मिसाल कायम करेंगे, मुख्यमंत्री धामी को ऋषिकेश का मान बढ़ाने के लिए हार्दिक आभार।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य आंदोलनकारी राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी सहित महामंत्री प्रतीक कालिया ने भी खुशी जताते हुए गगन दीप को इस अवसर पर बधाई दी।



