विकास के पथ पर उत्तराखंड,सीएम धामी की योजनाएं
अपने निर्माण के 22 साल बाद उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ते जा रहा है, केंद्र का सहयोग और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच का परिणाम उत्तराखंड में 22 नये शहर बनेंगे , राज्य में 1 हजार सेब के बागान लगाये जायेंगे , 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य , मुख्य सेवक आपके द्वार योजना शुरु
रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, अपने निर्माण के 22 साल बाद उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ते जा रहा है, केंद्र का सहयोग और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच युवा उत्तराखंड को अपनी योजनाओं से आगे प्रगति के पथ पर ले जा रहे है।
अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पुष्कर सिंह धामी ने कई नई योजनाओं को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है जिस से उत्तराखंड की जनता में एक नई उम्मीद बनी है और युवा मुख्यमंत्री की कार्यशैली सभी को पसंद आ रही है, मुख्यमंत्री की सौम्यता और बॉडी लैंग्वेज जनता के बीच आम जन वाली छवि का निर्माण कर लोकप्रियता को भी बड़ा रही है आइए नजर डालते हैं मुख्यमंत्री द्वारा शुरू गई नई योजनाओं पर जो जनहित में कार्य करना शुरू हो गई है…
एक नजर धामी सरकार की योजनाओं
पुष्कर सिंह धामी सरकार की बड़ी योजनाएं
1- उत्तराखंड में 22 नये शहर बनेंगे
2- राज्य में 1 हजार सेब के बागान लगाये जायेंगे
3- 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य
4- मुख्य सेवक आपके द्वार योजना शुरु
5- पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए 136 करोड़ की योजनायें
6- राज्य में फिल्म सिटी का निर्माण
7- राज्य में बनेंगे जीवन शैली क्लीनिक
8- राज्य में नई पर्यटन और ऊर्जा नीति 3 माह में बनेगी
9- गौरा शक्ति एप लॉन्च, महिला सुरक्षा पर फोकस
10- पशुधन बढ़ाने के लिए पशुधन मिशन की शुरुआत
11- केदारनाथ और बदरीनाथ में विकास कार्य जारी
12- राज्य में 19 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया
13- पाठ्य पुस्तकों में उत्तराखंड की संस्कृति और राज्य आंदोलन का इतिहार पढ़ायेंगे
14- हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई
15- एचएमटी की भूमि का समुचित विकास।
16- प्रदेश में पीएम स्कूल खुलेंगे
17- प्रदेश में आवासीय बालिका विद्यालय खुलेंगे
18- रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास