उत्तराखंडएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदुखददुर्घटनादेहरादूनप्रशासनराजनीतिलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें

बैरागीवाला कांड _हिंदूवादी नेताओं और लोगों ने सहसपुर कांड के आरोपी के घर में लगाई आग, भीड़ बेकाबू; इंटरनेट बंद

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून — पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद और उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई ।

गौरतलब है कि बैरागीवाला में देर रात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की पीट कर हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सुबह से ही आज आरोपी के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग करते हुए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी है। पुलिस भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद घटना में शामिल चार आरोपियों रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी अनुसार शनिवार देर रात सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया था। विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इस्पाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

इससे दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई थी। दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। बगल का खेत पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि भी मौके पर आ गए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल अवस्था में तीनों भाइयों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button