दराती उठाकर फसल काटने उतरी कैबिनेट मंत्री
कड़ी धूप में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं के बीच पहुंची रेखा आर्य , दराती उठाकर खेतों में काम कर रही महिलाओं को दिखाया कैसे वह भी फसल काटने में निपुण है और वह उन महिलाओं की तरह ही खेतों पर भी काम कर सकती है क्योंकि वह भी किसान की बेटी है
रिपोर्ट_कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , अपनी जड़ों से जुड़ी हुई राजनेता के रूप में रेखा आ रही है वर्तमान राजनीति में अपनी जगह बनाती जा रही है साथ ही वह जनता के साथ भी सीधे-सीधे अपनी पकड़ को मजबूत करती जा रही है , महिला सशक्तिकरण का काम देखते हुए रेखा आर्य ने महिलाओं से जुड़ने के लिए सीधे उनके बीच पहुंचने का रास्ता अपनाया है कभी खेती किसानी में हाथ दिखा कर तो कभी अन्य मामलों में , ताजा वाकया महिलाओं से संवाद का विकासनगर से देहरादून जाते हुए नजर आया जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री ने अपने काफिले को रोकते हुए खेत में गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची। अपने बीच कैबिनेट मंत्री को यूँ देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित रह गई । इसके बाद रेखा आर्य ने गेहूं काट रही महिलाओं के साथ गेहूं की फसल को काटा, साथ ही थ्रेसर पर गेहूँ की मडाई भी की। इसके अलावा गावँ की महिला किसान के खेत मे काम कर रही महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं व अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। वहीं महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित किया । उन्होंने कहा की उनकी सरकार सदैव किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है, साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए इस दिशा में काम किया जाएगा । इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉक्टर अखिलेश मिश्र केदार वाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान मौजूद रहे।