वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया 2026 की सुपर सीनियर श्रेणी में विनोद द्विवेदी ने लहराया ऋषिकेश का परचम
देखिए वीडियो रिपोर्ट वॉइस ऑफ़ नॉर्थ इंडिया 2026 के विजेता विनोद द्विवेदी और ऋषिकेश के म्यूजिक परिंदों के साथ

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, कहते है संगीत दिलों को जोड़ता, संगीत को ना सरहद बांध सकी ना कोई दूरी, ना उम्र संगीत सिर्फ आत्मा के सकून का माध्यम है और ये सिद्ध भी हो गया है कि संगीत आपको जिंदगी की तमाम उलझनों, भागदौड़ अशांत जीवन शैली और यहां तक कि गंभीर बीमारी में भी एक रामबाण साबित होता है।
ऋषिकेश योग की धरती है यहां योग अध्यात्म ने पूरे विश्व को आकर्षित किया है, यहाँ के गंगा तट पर संगीत लहरों से उत्पन्न होता है जिसका जीता जागता उदाहरण विश्व प्रसिद्ध बीटल्स बैंड है जिसमें गंगा के तट पर बैठकर 13 दिलों में राज करने वाले गीतों को रचा, कई विश्व प्रसिद्ध संगीतकार यहां आकर अपनी संगीत की साधना करते हैं।
लेकिन सच्चाई ये भी है कि पहाड़ के इस व्यापारिक केंद्र में संगीत सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तक सीमित रह गया, कुछ नौजवानों ने संगीत को ऋषिकेश में जड़े जमाने के लिए प्रयास किया और अपनी क्षमताओं से प्रतिभाओं को निखारने तराशने के लिए मंच दिया जो म्यूजिक परिंदे के रूप में अब स्थापित होने लगा है बाथरूम से निकल कर युवा बुजुर्ग और बच्चे अब मंच पर प्रतिभा बिखेर रहे है, इसी कड़ी ने म्यूजिक परिंदे के विनोद द्विवेदी ने वाईस ऑफ नार्थ इंडिया का खिताब अपने नाम करके ऋषिकेश का नाम रोशन किया है
देहरादून में आल इंडिया सिंगर्स एसोसिएशन के बैनर तले वॉइस ऑफ़ नॉर्थ इंडिया 2026 की ट्रॉफी जीतकर ऋषिकेश का नाम रोशन किया है कई दौर के कड़े मुकाबले के बाद ग्रैंड फिनाले में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर सुपर सीनियर श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनोद द्विवेदी की इस उपलब्धि से उनके चाहने वालो में खुशी का माहौल है। आइए पहाड़ दस्तक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करते है एक मुलाकात वॉइस ऑफ़ नॉर्थ इंडिया 2026 के विजेता विनोद द्विवेदी और म्यूजिक परिंदों से देखिए यह वीडियो रिपोर्ट….https://youtu.be/4IvReKxUiWk?si=_6EVxcgcpQLxUOMd



