उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

23 से 25 अक्तूबर तक सभी विधानसभाओं में न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण में घेराव

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस इस बार चुनावी मैदान में अपनी खोई हुईं शक्ति को एक जुट करके चुनावी समर को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है जिसके लिए आगामी दिनों में सड़कों से लेकर जिला मुख्यालय में कांग्रेस सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। और प्रदेश भर में  राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी में है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके तहत 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 27 अक्तूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस ने एक नवंबर को देशव्यापी वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम भी तय किया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जुटेंगे। इसके अलावा चार नवंबर को प्रदेश में उन स्थानों के जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा, जहां धामी सरकार के कार्यकाल में जमीनों की नीलामी, धांधली और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button