
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड विधानसभा सत्र के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा।
उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को आहूत किया है। विधानसभा का तृतीय सत्र मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में प्रारंभ होगा।
ऋतु खण्डूडी भूषण अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड ने कहा कि मेरा सचिवालय पूर्ण रूप से तैयार है और आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है।



