
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट कोतवाली में धोखाधड़ी, मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
क्या है आरोप और शिकायत …
• पहली शादी छिपाना: रेखा आर्य का आरोप है कि उनके पति ने विवाह के समय अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी।
*अवैध संबंध और मारपीट: विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
*हत्या की साजिश का ऑडियो: मंत्री को एक ऐसा ऑडियो मिला जिसमें उनके पति एक अन्य महिला के साथ उनकी हत्या की साजिश रचते हुए सुने गए।
*जातिसूचक शब्द और धोखाधड़ी: सरकारी आवास पर स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी के डायरेक्टर पद से हटाने के दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप लगाया गया है।
मुकदमा दर्ज कराने के बाद मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई।
घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल (कृष्णा मेडिकल अस्पताल) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।



