उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के नामीगिरामी क्लब में चल रहे रेस्टोरेंट ने दून के वीवीआईपी कल्चर की कलाई खोल दी ,रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग को मिली बड़ी अनियमितता

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, देहरादून के नामीगिरामी क्लब में चल रहे रेस्टोरेंट ने दून के वीवीआईपी कल्चर की कलाई खोल के रख दी है, यहां पर रोज देहरादून की एलीट वर्ग पार्टियां करता है और आंख बंद करके यहां के रेस्टोरेंट के खाने पर भरोसा करता है, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट निकली जब खाद्य विभाग की टीम सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर निरीक्षण करने दून क्लब पहुंची, आप खबर विस्तार से…

 

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड तथा जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुंगराकोटी एवं खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आज न्यू सर्वे रोड़, करणपुर स्थित दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रसोईघर, फ्रीजर, खाद्य सामग्री के भंडारण स्थलों, बर्तन धुलाई क्षेत्र एवं स्टोर रूम में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

सड़ी-गली सब्जियों, बासी खाद्य सामग्री, अत्यधिक गंदगी तथा कॉकरोच एवं चूहों की मौजूदगी को देखते हुए रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया तथा 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा रेस्टोरेंट स्वामी अभय सिंह नेगी को निरीक्षण टीम द्वारा कड़े निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान फ्रीजर में फूलगोभी, मूली, शिमला मिर्च, पत्तागोभी एवं आलू सहित विभिन्न सब्जियां सड़ी-गली अवस्था में मिलीं। लगभग दो दिन पुराने चावल, दो से तीन दिन पुराना गूंथा हुआ आटा तथा लगभग एक सप्ताह पुरानी मोमोज एवं चाउमीन सामग्री भी पाई गई।

रेस्टोरेंट के पनीर, दूध एवं डीप फ्रीजर में रखे तैयार चिकन करी के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं, मौके पर 05 किलोग्राम बासी चावल, 15 किलोग्राम सब्जियां, दो किलोग्राम मोमोज एवं बासी चिकन करी को नष्ट कराया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button