
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार दुर्गा पूजा का सार्वजनिक स्वरूप भी चर्चा के केंद्र में है। महालया पर ईडन गार्डन्स के क्रिकेट मैदान से उत्सव का आगाज, ‘वंदे मातरम्’ और रामायण जैसी थीमों वाले पंडाल और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा को समर्पित पूजा-इन सबके बीच सवाल है कि क्या बंगाल की दुर्गा पूजा में इस बार राजनीतिक बदलाव की छाप अधिक गहरी होगी? हालांकि, पंडालों की पूरी तस्वीर केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। लोकसंस्कृति, पर्यावरण, कला और बंगाल की अपनी परंपराएं भी इस उत्सव के केंद्र में बनी हुई हैं। देखिए वीडियो रिपोर्ट……



