हरिद्वार दौरे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा INDI गठबंधन के प्रदर्शन पर कसा तंज

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
हरिद्वार, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हरिद्वार के प्रसिद्ध प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में पहुंचकर अपने पितरों के निमित्त पिंडदान और पूजा-अर्चना की ओर
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधा और राहुल गांधी पर भी तंज कसा।
हरिद्वार दौरे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
INDI गठबंधन के प्रदर्शन पर CM हिमंता ने कहा कि
‘जब विपक्ष हताश होता है, तब वो ऐसा तमाशा करता है’
‘जनता का काम करते रहिए, जनता आशीर्वाद देती रहेगी’
जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है- CM हिमंता
‘जनता BJP के साथ है, जनता विकास के साथ है’
कहा कि अगर वे चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे तो पूछना कोई चमत्कार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 140 करोड़ देशवासियों में से बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। आंदोलन में शामिल लोगों से 100 गुना ज्यादा जनता प्रधानमंत्री के साथ है। सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है और न ही ब्लैकमेल करने की कोशिशें सफल होंगी।



