उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

मशहूर एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर रात में खुले में सोते हुए नजर आए

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश _ मशहूर एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर,
हमेशा ही कुछ अलग अलग करने के लिए जाने जाते है, जिस से उनको नए किरदार निभाने और उनको जीने का जज्बा मिलता है सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम पर आम लोगों की तरह भीड़ में सो रहे है और कैसे पर्यटक ऋषिकेश में अपनी रात गंगा तटों पर बिताते है इसको महसूस कर रहे है आप भी देखिये यह वायरल वीडियो…..

एक्टर और कॉमे़डियन सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से हमेशा दर्शकों को एंटरटेन करते और दिल जीतते नजर आए हैं. दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते हैं. इसी बीच उनकी सादगी भरा अंदाज भी फैंस को खबू पसंद आ रहा है. जिसमे वो घाट किनारे भीड़ के बीच फुटपाथ पर चादर बिछाकर सोते नजर आए।

इस वीडियो को सुनील ग्रोवर ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें देख जा सकता है कि वो रात में घाट किनारे चादर बिछाकर फुटपाथ पर सोते हुए नजर आ रहे हैं और पास में ही चप्पल भी रखी हैं. उनके आस-पास कई लोग जमीन पर सो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को अब तक 2.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं करीब 151 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button