उत्तरप्रदेशउत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवदेहरादूनराजनीतिलेटेस्ट कवरेज

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी पहुंचे अपने गांव पंचूर यम्केश्वर में

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचे है, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेगे, उत्तराखंड पहुंचने पर योगी जी का स्वागत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, अब खबर विस्तार से…

देखिए वीडियो है__

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंच गए हैं। सीएम योगी पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम योगी एक मंदिर के उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर में हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की स्थापना की गई है। मंदिर परिसर में 4 से 8 मई तक प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम चल रहे हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम का समापन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ का पैतृक घर उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित है।

Related Articles

Back to top button