उत्तराखंडटिहरीदेहरादूनपर्यटन

टिहरी गढ़वाल के डोबरा-चाटी के पास भारी आंधी-तूफान के कारण फंसे 30 व्यक्तियों को SDRF ने सुरक्षित निकाला 

रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल

 

टिहरी ,02 मई की शाम को आई तेज बारिश आंधी में टिहरी झील पर बनी हट में कई पर्यटक फंस गए, फ्लोटिंग हट पर खतरा बढ़ गया जिस से पर्यटक काफी घबरा गए।

आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान आने के कारण झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटी कॉलोनी से SI नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने देखा कि हटमेंट तीव्र आंधी-तूफान आने के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गए थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 25 से 30 व्यक्तियों को फ्लोटिंग हटमेंट से सुरक्षित निकालकर पर्यटन विभाग की बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुँचाया गया।

Related Articles

Back to top button