
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
रुद्रप्रयाग, हो जाएं तैयार, खुलने जा रहे बाबा केदार के दरबार के द्वार, पंच मुखी विग्रह डोली के करे दर्शन ….
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से एक दिन पहले बाबा केदार की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो चुकी है, पूरे धाम को फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है।
केदारनाथ धाम पूरी तरह सजकर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है,22 अप्रैल की सुबह ठीक आठ बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोले दिए जाएंगे,
कपाट खुलने के समय पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे और पूजा-अर्चना में शामिल होंगे



