उत्तराखंडनैनीतालराजनीति

घुसपैठियों की अब उत्तराखंड में कोई जगह नहीं_राजनाथ सिंह

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

हल्द्वानी , उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा और जमकर सराहना की और कहा कि  धामी सरकार ने बीते चार वर्षों में राज्य के विकास को नई गति दी है और इसी प्रदर्शन के दम पर 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ फिर सत्ता में वापसी करेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की, और उन्हें ‘धुरंधर धामी’ बताया. उन्होंने चार धाम, मानस खंड कॉरिडोर जैसी हजारों करोड़ की योजनाओं और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को सराहाना करी और आगामी विधान सभा चुनाव पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत से उत्तराखंड में आएगी।

Related Articles

Back to top button