उत्तराखंडचमोलीदेहरादूनपर्यटनयात्रा

23 मई को खुलेंगे से श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, विश्व प्रसिद्ध और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 2026 के लिए कपार्ट खुलने की घोषणा कर दी गई है, इस वर्ष श्रद्धा और भक्ति का यह पावन मार्ग शनिवार, 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा ।

गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब विश्व भर के श्रद्धालुओं, खास कर सिख धर्म में अत्यंत गहन आध्यात्मिक महत्व रखता है। हिमालय की मनोरम श्रृंखलाओं के बीच 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह गुरुद्वारा शांति, चिंतन एवं ईश्वरीय अनुभूति की तलाश में आने वाले श्रद्धालुओं को एक दिव्य एवं शांत वातावरण प्रदान करता है। प्रत्येक वर्ष विश्व भर से हजारों श्रद्धालु इस यात्रा के लिए उत्सुक रहते हैं, जो विश्व स्तर पर श्रद्धा, एकता एवं आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक बन चुका है।

श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

इस दौरान आगामी यात्रा व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विषयों पर  चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button