उत्तराखंडएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनप्रशासनराजनीतिलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें
उपनल कर्मचारी के लिए अच्छी खबर,धामी सरकार ने समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, अगर आप उपनल कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए खास है, क्योंकि राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। धामी सरकार ने समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया। दस साल की सेवा वाले आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने का शासनादेश जारी होने पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। और सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है।



