UNCATEGORIZED

गंगा का रूद्र रूप देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो रिपोर्ट

देखिए वीडियो रिपोर्ट_ एक बार फिर बन रहे हैं गंगा में बाढ़ जैसे हालात परमार्थ निकेतन की शिव मूर्ति पर पहुंचा गंगाजल, त्रिवेणी घाट पूरी तरह जलमग्न हुआ

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश, लगातार हो रही बारिश ने गंगा को खतरे के निशान पर पहुंचा दिया है जिससे एक बार फिर ऋषिकेश में 2013 जैसी आपदा के हालात बन गए थे सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं।

देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

ऋषिकेश में जलभराव के बाद अब गंगा अपने रूद्र रूप में आना शुरू हो गई है ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान के पास पहुंच गई है जिसके चलते विश्व प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया , और मैदानी इलाकों में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं गंगा की सभी सहायक नदियां भी उफान पर हैं ऋषिकेश में गंगा का हाल 2013 की आपदा की याद दिला रहा है परमार्थ निकेतन में शिव मूर्ति के पास तक गंगा का जल पहुंच गया है जिससे मूर्ति के लिए खतरा पैदा हो गया है

त्रिवेणी घाट कई सालों बाद जलमग्न हो गया है , चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है , लगातार प्रकृति के सामने इंसान बोना सिद्ध हो रहा है , ऋषिकेश और आसपास का क्षेत्र बारिश और नदियों के उफान आने से पूरी तरह प्रभावित है पहाड़ पर जाने वाले ज्यादातर सड़कें बंद हो गई हैं और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है

 

Related Articles

Back to top button