उत्तराखंडदेहरादूननैनीताल

चंद्र ग्रहण कब से कब तक

2022 का अंतिम चंद्रग्रहण आज कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण, क्या है ग्रहण का समय क्या है समय

रिपोर्ट _ हरीश भट्ट
देहरादून , 2022 का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को है, जिसके बाद अगला पूर्ण ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा. इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से में चला जाता है. इस दौरान और लाल दिखाई देता है. बता दें कि भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में दिखाई देगा ।

Chandra Grahan 2022 November Timings In India: साल 2022 का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को यानी आज शुरू हो गया है. यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है. इसके बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण साल 2025 में लगेगा. इन तीन सालों के दौरान आंशिक चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा. 8 नवंबर 2022 को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा. हालांकि, भारत में साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. भारत में दिखाई देने के चलते यहां सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है और शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा.

Related Articles

Back to top button