तिरंगा यात्रा के जरिए घर घर तिरंगा फेरने की अपील
नगर निगम ऋषिकेश और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से तीर्थ नगरी ऋषिकेश में निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश ,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के दौरान नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से तीर्थ नगरी ऋषिकेश में तिरंगा यात्रा निकालकर देश की आजादी में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ देश की सीमाओं पर कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
बुधवार कि सुबह तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भरत मंदिर के खेल मैदान से भारत सरकार के पूर्व मंत्री और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, नगर निगम की महापौर अनीता ममगांईं, भारतीय जनतापार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।जिसका समापन त्रिवेणी घाट पर स्थित गांधी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित किए जाने के उपरांत आयोजित जनसभा के बाद किया गया।
इस अवसर पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वीरो की भूमि है, जहां वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे वीरों ने जन्म लिया और उत्तराखंड का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है तन समर्पित मन समर्पित इसी भावना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव के दौरान प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए जाने का आह्वान किया है, इसी के चलते आज तीर्थ नगरी भी तिरंगा मय हो गई है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है ।जिसके कारण प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले आह्वान का सभी ने स्वागत करते हुए अपने घरों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। और आज तीर्थ नगरी भी पूरी तरह से तीरंगामय हो गई है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता, नगर निगम महापौर अनीता ममगांईं ने अपनेेे विचार व्यक्त किए। वही इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम मुख्य आयुक्त राहुल कुमार के अतिरिक्त नगर निगम के ब्रांड एंबेसर रवि कुमार शास्त्री ,स्वामीीी दयाराम दास, कृष्ण कुंज आश्रम के संत गोपाल आचार्य, स्वामी अखंडानंद, केे अतिरिक्त नगर की तमाम शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं शिक्षकों नगर की धार्मिक एवं सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्याा मेंं लोगोंं ने भाग किया।