उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिलेटेस्ट कवरेज

उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी सहित सभी बड़े भाजपा नेता रहे मौजूद

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य आज विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के समय उत्तराखंड भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी बड़े चेहरे विधानसभा में पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करने में एक जुट मौजूद रहे। मंगलवार सुबह 11 बजे उनके विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है।

दिनेश आर्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे हैं। संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है।

नंबर गेम में उत्तराखंड में बीजेपी सबसे ऊपर…..

नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय मंगलवार (6 अक्टूबर) दोपहर 3 बजे तक है. ऐसे में अब सबकी नजर अन्य पार्टी के पर्चे जमा करने पर लगी हुई।
उत्तराखंड में बीजेपी के 47 विधायक हैं. वहीं एक राज्यसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए यह संख्या काफ़ी है. यही वजह है कि शुरू से ही दिनेश आर्य के निर्वाचन की राह आसान मानी जा रही है. कांग्रेस

 

Related Articles

Back to top button