उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

भगवान श्रीराम के राजतिलक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों के सम्मान एवं विशाल भंडारे के साथ पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भव्य समापन

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

भगवान श्रीराम के राजतिलक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों के सम्मान एवं विशाल भंडारे के साथ पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भव्य समापन

 

रायवाला, प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 06, श्री रामलीला चौक, प्रतीतनगर गांव, रायवाला में लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर, रायवाला (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित पंचम श्री रामलीला महोत्सव का 14वें दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों के सम्मान एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ।

 

रामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक एवं लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिवस की लीला में रावण वध एवं माता सीता की वापसी के पश्चात भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के अयोध्या आगमन का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या नगरी के दृश्य को फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप में सजाया गया। भरत एवं शत्रुघ्न सहित समस्त अयोध्यावासियों ने प्रभु श्रीराम का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  महंत डॉ. रवींद्र पुरी जी महाराज (अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, भारत; अध्यक्ष, मां मनसा देवी ट्रस्ट एवं सचिव,  निरंजनी अखाड़ा) के प्रतिनिधि के रूप में श्री महंत निरंजनी अखाड़ा स्वामी दर्शन भारती जी ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर लोक कल्याण समिति द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों एवं सहयोग करने वाले समिति के सदस्यों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

**रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकार इस प्रकार रहे—**

 

– श्रीराम – सौरभ चमोली

– लक्ष्मण – चन्द्रमणी शर्मा

– सीता – प्रिंस

– भरत – विजय शर्मा (चंदू)

– हनुमान – आशीष सेमवाल

– शत्रुघ्न – सन्नी

– गुरु वशिष्ठ – भगत सिंह

 

इस अवसर पर मुख्य मंच उद्घोषक एवं समिति प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू), मुख्य एवं वरिष्ठ निर्देशक महेंद्र सिंह राणा, समिति अध्यक्ष गंगाधर गौड़, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, समिति सदस्य नवीन चमोली, राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी, ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, जिला पंचायत सदस्य हरिपुर कलां दिव्या बेलवाल, तबला वादक कमल रामानुज, हारमोनियम वादक पूरन चंद हंस सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रकार भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए पंचम श्री रामलीला महोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button