
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठन स्तर पर उत्तराखंड में अपने सभी महत्वपूर्ण पदों को नए चेहरों के साथ नई टीम को उतार दिया है किसी क्रम में संगठन महामंत्री की खाली चल रही कुर्सी पर भी ताजपोशी कर दी गई है, इस महत्वपूर्ण पद पर अनुभवी फणीन्द्रनाथ शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है
जो भाजपा के एक वरिष्ठ एवं अनुभवी संगठनात्मक नेता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले शर्मा संगठन शिल्प और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में कुशल माने जाते हैं।
फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन बने हैं। अजय कुमार के जाने के बाद से यह कुर्सी खाली थी। संगठन के स्तर पर फणीन्द्रनाथ शर्मा एक मंझे हुए नेता माने जाते हैं। पार्टी ने साल 2023 में बड़े बदलाव के तहत उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, जबकि वहां के संगठन महामंत्री जी.आर. रविंद्र राजू को असम-त्रिपुरा का जिम्मा सौंपा गया था।
इससे पहले शर्मा खुद असम और त्रिपुरा में बतौर संगठन महामंत्री काम कर चुके थे। अब उनके कंधों पर उत्तराखंड की जिम्मेदारी है, जहां उन्हें न केवल संगठन की बारीकियों को समझना होगा, बल्कि पर्वतीय और मैदानी इलाकों के अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक मिजाज के हिसाब से रणनीति भी तय करनी होगी।



