
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
नई दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए बीजेपी के राज्य प्रभारियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में पार्टी ने बुधवार को स्मृति ईरानी को हरियाणा, छत्तीसगढ़, राम माधव को उत्तराखंड, हरीश द्विवेदी को कर्नाटक और श्रीकांत को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उत्तराखंड में बड़े संगठनात्मक बदलाव किये हैं. बीजेपी ने लगातार विवादों में चल रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यतं गौतम को हटाया. उनकी जगह राम माधव की एंट्री हुई है. वहीं, सह प्रभारियों को भी बदला गया है. बीजेपी ने बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है.

बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन से पहले रेखा वर्मा उत्तराखंड की सह प्रभारी थी. रेखा वर्मा को एमपी का सहप्रभारी बनाया गया है. रेखा वर्मा लंबे समय से उत्तराखंड संगठन में काम कर रही थी. अब संगठन ने उन्हें एमपी भेजा है.
रेखा वर्मा की जगह बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड भेजा गया है. बांसुरी स्वराज बीजेपी की फायर ब्रांड नेता रही सुषमा स्वराज की बेटी हैं. बांसुरी स्वराज दिल्ली से सांसद है. बांसुरी स्वराज की गिनती तेज तर्रार नेताओं में होती है. बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं. उन्होंने इंग्लैंड के प्रतिष्ठित वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स और इंग्लैंड के ही प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है।



